ADVERTISEMENTREMOVE AD

मैं सेना अधिकारी की पत्नी हूं, मुझे देश की सेना पर गर्व है

आपको अपने सैनिक को ‘संदेश’ भेजने का मौका मिले, जिसने देश के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी, तो आप उनसे क्या कहेंगे?

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

देशवासियों के लिए निस्वार्थ भाव से आपकी सेवा के लिए शुक्रिया कहने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं है. बात चाहे सीमा पर दुश्मनों से सुरक्षा की हो या किसी प्राकृतिक आपदा के समय की. आप हमारे लिए हमेशा मुस्तैदी से डटे रहते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मैं एक सेना अधिकारी की पत्नी हूं और मुझे पता है कि हमें सुरक्षित रखने के लिए आप कितना बलिदान देते हैं. यह बेहद कठिन काम है, बावजूद इसके आपके चेहरे पर मुस्कान कायम रहती है.

आप सभी सैनिकों को तहे दिल से शुक्रिया. न केवल हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए, बल्कि सेना के जवानों के परिवार भी छावनियों में आपकी वजह से ही हर समय सुरक्षित रहते हैं. मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय और एक सेना अधिकारी की पत्नी हूं.

जय हिंद, जय भारत!

राशि जॉली ठुकराल

'संदेश To A Soldier' क्या है?

आप एक सैनिक से क्या कहेंगे, जिसने अपनी छुट्टियों, जन्मदिन, सालगिरह, अपने बच्चे के जन्म और ऐसे कई मौकों को गंवा दिया, सिर्फ इसलिए ताकि वो अपनी ड्यूटी निभा सके?

इस गणतंत्र दिवस क्विंट आपसे, देश के नागरिकों से गुजारिश करता है कि भारत के जांबाज हीरो- सैनिक के नाम अपना संदेश लिखकर या रिकॉर्ड करके भेजिए. क्विंट अपनी वेबसाइट पर एक इंटरैक्टिव ऐप के जरिए इन सभी संदेशों को एक ही जगह पर दिखाएगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

'संदेश To A Soldier' की जरूरत क्यों?

भारतीय गणतंत्र और देश में जिस सुरक्षित माहौल में हम जीते हैं, उसका जश्न मनाने के लिए क्विंट सैनिकों की प्रतिबद्धता और बहादुरी को सेल्यूट करना चाहता है. अपनी जिम्मेदारी को नि:स्वार्थ तौर पर निभाने, महीनों तक अपने परिवार से दूर रहने, अपने बच्चे का स्कूल में पहला दिन मिस करने, या अपने बूढ़े माता-पिता की मदद करने को उनके आस-पास मौजूद न होने के लिए क्विंट उन्हें सेल्यूट करना चाहता है.

'संदेश To A Soldier' के जरिए क्विंट भारतीय नागरिकों को उन सैनिकों से जोड़ना चाहता है, जिन्हें वे कभी नहीं जानते होंगे. ये खामोशी से उनका आभार जताने का एक तरीका, उनकी तारीफ का एक टोकन और देशभक्ति भरी एक कवायद है.

जय हिन्द!

ADVERTISEMENTREMOVE AD

'संदेश To A Soldier' कैसे भेजें?

ये बहुत आसान है. बस एक चिट्ठी लिखें या अपना संदेश रिकॉर्ड करें और इसे myreport@thequint.com पर ईमेल करें या  9999008335 पर वॉट्सऐप कर दें.

(सभी माई रिपोर्ट सिटिजन जर्नलिस्टों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट है. द क्विंट प्रकाशन से पहले सभी पक्षों के दावों/आरोपों की जांच करता है, लेकिन रिपोर्ट और इस लेख में व्यक्त किए गए विचार संबंधित सिटिजन जर्नलिस्ट के हैं, इससे क्विंट की सहमति जरूरी नहीं है.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×