सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कंटेंट को रेगुलेट करने के लिए कड़े कानूनों की मांग शुरू होने से करीब तीन हफ्ते पहले रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) का डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया था. ये वीडियो उनके एक फैन पेज ने बनाया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है.
इस आर्टिकल को लिखते समय उस रील पर 8 मिलियन व्यूज आ चुके थे.
ये क्लिप, जिसमें मंदाना को काले रंग के कपड़े पहने लिफ्ट में जाते हुए दिखाया गया, मॉडल-इंफ्लूएंसर जारा पटेल की बॉडी पर रश्मिका के चेहरे को AI की मदद से एडिट करके बनाया गया था. इससे एक आम यूजर के लिए असली और नकली वीडियो के बीच अंतर करना काफी मुश्किल हो गया.

