ADVERTISEMENTREMOVE AD

रामजस कॉलेज हंगामा: दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों से भी की मारपीट

रामजस कॉलेज हंगामाः पुलिस ने छात्रों-पत्रकारों पर किया लाठी चार्ज  

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दिल्ली के रामजस कॉलेज के बाहर एबीवीपी और एआईएसए के छात्रों के बीच बुधवार को तीखी झड़प हुई. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ-साथ पत्रकारों पर भी जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान द क्विंट के रिपोर्टर अनंत प्रकाश और कैमरामैन शिवकुमार मौर्या को भी गंभीर चोटें आईं हैं.

क्या है मामला ?

इससे पहले रामजस कॉलेज ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शेहला राशिद को सेमिनार में बुलाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था. सेमिनार में इन दोनों को बुलाए जाने का मंगलवार को एबीवीपी ने भारी विरोध किया था. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर नारेबाजी की और 'देशद्रोही' छात्रों को कॉलेज में नहीं बुलाए जाने की मांग की थी. उमर खालिद पर एक कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है. खालिद ने इस मामले में सरेंडर भी किया था. वहीं रामजस कॉलेज में कार्यक्रम के आयोजक ने एबीवीपी पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×