ADVERTISEMENTREMOVE AD

शिवसेना से JMM तक Draupadi Murmu को इन विपक्षी पार्टियों का समर्थन, जीत पक्की!

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में सुभासपा ने NDA उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है.

Updated
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

देश में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) का मंच सज चुका है. आज यानी 18 जुलाई को मतदान हो रहा है.. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के बीच मुकाबला है. वहीं 21 जुलाई को नतीजे आएंगे. लेकिन चुनाव से पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं ये विपक्षी पार्टियां

  • शिवसेना

  • बीजू जनता दल (BJD)

  • YSR कांग्रेस

  • बहुजन समाज पार्टी (BSP)

  • तेलुगु देशम पार्टी (TDP)

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

  • जनता दल सेकुलर (JDS)

  • शिरोमणि अकाली दल (SAD)

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

द्रौपदी मुर्मू को अभी तक 9 विपक्षी दलों का समर्थन मिल चुका है. विपक्षी पार्टियों के टूटने से संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को बड़ा झटका लगा है. आदिवासी कार्ड खेलकर बीजेपी ने पूरा समीकरण ही बदल दिया है.

विपक्ष का किला ढहा

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन और विरोध के सवाल पर UPA में ही फूट नहीं पड़ी है, बल्कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे कई पार्टियां भी फूट के शिकार हुए हैं. खासतौर पर विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखने वाली TMC सियासी नुकसान के डर से खुद असमंजश की स्थिति में है. अब तक 9 गैर NDA दलों ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है.

महाराष्ट्र में सरकार गिरने बाद भी उद्धव ठाकरे ने NDA प्रत्याशी का समर्थन किया है. सरकार गंवा चुके उद्धव, अब पार्टी को पकड़ कर रखना चाहते हैं. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री पर सांसदों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कई सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की मांग की थी. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया.

वहीं झारखंड में कांग्रेस से गठबंधन के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुर्मू का समर्थन देने का ऐलान किया है. कहा जा रहा है कि JMM प्रदेश में आदिवासी वोटरों की नराजगी मोल नहीं लेना चाहती है. इसलिए मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा, “हमारी पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है.”

ओपी राजभर ने इस साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.

सिन्हा को किस-किस का समर्थन?

मुर्मू के बढ़ते समर्थन के बाद राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का जीतना मुश्किल लग रहा है. लेकिन फिर भी आपको बताते हैं कि अबतक सिन्हा को किस-किस पार्टी का समर्थन मिला है. सिन्हा को करीब 14 विपक्षी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है.

  • कांग्रेस

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

  • तृणमूल कांग्रेस (TMC)

  • CPI

  • CPI(M)

  • समाजवादी पार्टी

  • राष्ट्रीय लोक दल (RLD)

  • RLP

  • TRS

  • DMK

  • नेशनल कॉन्फ्रेंस

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

  • केरल कांग्रेस (एम)

द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की !

राष्ट्रपति चुनाव के ताजा समीकरण के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है. उनकी वोट हिस्सेदारी दो तिहाई के करीब भी पहुंच सकती है. बताया जा रहा है कि मुर्मू की वोट हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है, जिसके नामांकन पत्र दाखिल करने के समय करीब 50 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा था. NDA उम्मीदवार के पास कुल 10,86,431 वोट में से 6.67 लाख से अधिक वोट हैं. इनमें 3.08 लाख वोट सत्तारूढ़ बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के हैं. वहीं विपक्षी पार्टियों के समर्थन के बाद मुर्मू का वोट वैल्यू और बढ़ गया है.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×