ADVERTISEMENTREMOVE AD

सीधी पेशाब कांड के बाद ग्वालियर से वीडियो, युवक को चप्पल से पीटा, तलवे चटवाए

MP Gwalior kidnaping case: पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हुई है. सीधी में पेशाब कांड के बाद ग्वालियर से एक और मामला सामने आया है. कुछ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर कार में उसे बुरी तरह चप्पल से पीटा और अपने तलवे चटवाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके बाद से पुलिस भी हरकत में दिखाई दे रही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डबरा तहसील के रहने वाले कुछ आरोपी वायरल वीडियो में एक युवक का अपहरण करके गाड़ी में ले जाते दिखाई दे रहे हैं. चलती कार में आरोपी खुद को गुर्जर बता रहे हैं.

वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर रहे हैं, साथ ही तलवे चाटने के लिए कह रहे हैं. इस दौरान गाड़ी में पीछे बैठा एक युवक इसका वीडियो बना रहा है. पुलिस सक्रिय हो गई है और युवक और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पुलिस को ट्वीट के जरिए मिली जानकारी

इस मामले को लेकर डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने कहा है कि...

"परिजनों की सूचना के आधार पर मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर फॉरेंसिक के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की टीमें भी रवाना कर दी गई हैं. इस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वीडियो में दिखाई दे रहे लोग डबरा क्षेत्र के निवासी हैं."

जानकारी के अनुसार आरोपी और युवक के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है. ये सभी डबरा के रहने वाले हैं. इन आरोपियों ने युवक को कलेक्ट्रेट बुलाया था और जब युवक इन आरोपियों से मिलने पहुंचा तो उन्होंने अपहरण कर कार में बैठा लिया और जमकर मारपीट की.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×