ADVERTISEMENTREMOVE AD

लंदन में माल्या ले रहा मैच के मजे, भारतीय एजेंसियां हो रही हलकान

भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाकर भाग चुके विजय माल्या एक बार फिर क्रिकेट मैच देखने पहुंचा.

Updated
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाकर भाग चुके विजय माल्या एक बार फिर क्रिकेट मैच देखने पहुंचा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में चल रहे क्रिकेट मैच में स्टेडियम में विजय माल्या को देखा गया. इससे पहले भी वो कई बार अलग-अलग मैचों में स्टेडियम में देखा गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • 01/03
  • 02/03
  • 03/03

भारतीय एजेंसियां प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं

एकतरफ विजय माल्या लगातार लंदन की सड़कों पर, स्टेडियम में घूमता-फिरता मौज लेता दिख रहा है. दूसरी तरफ भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं.

विजय माल्या मनी लॉन्ड्रिंग और लोन की रकम दूसरे कामों में खर्च करने के अलावा 9,000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के मामले का सामना कर रहा है. माल्या फिलहाल लंदन में रह रहा है. वो अपने खिलाफ सीबीआई के लुकआउट नोटिस को कमजोर किए जाने का फायदा उठाते हुए मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था.

बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील मामले में क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद विजय माल्या ने तुरंत ट्वीट कर पैसा लौटाने की बात कही थी. उन्होंने भारतीय बैंको को कर्ज चुकाने का ऑफर पेश किया था. उन्होंने अपने इस ट्वीट में जनता का सारा पैसा चुकाने की बात कही थी.

बीवी-बच्चों के सहारे कट रही माल्या की जिंदगी?

हाल ही में माल्या ने कहा था कि वो अब अपनी बीवी, पार्टनर और बच्चों के सहारे जिंदगी जी रहा है. माल्या ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जवाब दिया. लंदन हाई कोर्ट में बताया गया कि माल्या की पार्टनर और पत्नी पिंकी लालवानी की सालाना कमाई करीब 1.35 करोड़ है. इसके अलावा ये भी बताया गया कि माल्या के पास अब कुल 2,956 करोड़ की संपत्ति है, जिसे उसने कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने सेटलमेंट ऑफर के तौर पर रखा.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×