ADVERTISEMENTREMOVE AD

"चुनाव जीतने के लिए ‘मैच फिक्सिंग' कर रहे मोदी", लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले राहुल गांधी

INDIA Bloc Maharally: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल हुईं.

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 31 मार्च को INDIA गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली आयोजित हुई. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित INDIA गुट के कई नेता मौजूद रहे. रैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल का पीएम मोदी पर हमला

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं. प्लेयर खरीद कर, कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं. जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार करने की हालत में नहीं हैं."

"यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैच फिक्सिंग का एकमात्र लक्ष्य- हिंदुस्तान की जनता के हाथ से संविधान छीनना है. मीडिया खरीदा जा सकता है, लेकिन आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं खरीद सकते. दुनिया की कोई ताकत हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकती है."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह मंच है अनेकता में एकता, विविधता में एकता है, यह दर्शाने के लिए आज यह सभा आयोजित हुई है."

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने भी जनता से अपने वोट का सही इस्तेमाल करके लोकतंत्र बचाने की अपील की.

"केंद्र सरकार ने दिल्ली के सीएम, झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया है और विभिन्न राज्यों के कई अन्य नेताओं को भी जेल में डाल दिया है. यह कार्रवाई लोकतंत्र और संविधान पर हमला है... लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है"
- एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार

"मोदी जी की गारंटी चाईनीज गारंटी है"- तेजस्वी यादव 

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है. देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है. जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है.

उन्होंने आगे कहा, "देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है... देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया. मोदी जी की गारंटी चाईनीज गारंटी है जो चुनाव जीतने के बाद खत्म हो जाती है."

"हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया... आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है. मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे."
ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?... मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं.

अखिलेश यादव ने बीजेपी को ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी बताई साथ ही आगामी चुनाव में बीजेपी को हराकर देश बचाने की अपील की.

"आज हमारा मकसद सिर्फ एक है कि हम सब संविधान को बचाएं... इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है... वो सब नेता जिन्हें आज जेल में बंद कर दिया गया है. वे बाहर तभी आ पाएंगे जब आप इस आईन को पकड़ेंगे और चुनाव का समय आएगा आपको वोट देना होगा. आप उस बटन का दबाइएगा जो इस हुकूमत को हराएगा..INDIA गठबंधन को हम सबको मिलकर मजबूत करना है..."
- NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला
ADVERTISEMENTREMOVE AD

"बिना वकील, दलील और कार्यवाही के सीधा जेल, यह है कलयुग का अमृतकाल"

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, "आज देश बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है.ना कोई वकील, न कोई दलील, ना कोई कार्यवाही और सीधे जेल. और शायद कलयुग का अमृतकाल इसी को कहते हैं. यह मैं उमर खालिद की बात नहीं कर रहीं हूं जो पिछले दो साल से जेल में है.. मैं आपके चुने हुए नुमाइंदों की बात कर रही हूं जिन्हें आप वोट देकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, मंत्री बनाते हैं.

जेल में बंद विपक्ष के नेताओं के समर्थन में उन्होंने कहा "कैसे विपक्ष के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बिना कोई वकालत और कार्रवाई के जेल में डाला जाता है... हमने जम्मू-कश्मीर में पिछले 5 साल तक यही देखा है... जब आप संविधान और कानून का उल्लंघन करते हैं तो वो देशहित में नहीं होता बल्कि देशद्रोह होता है... केजरीवाल और हेमंत सोरेन का क्या कसूर?."

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "...आप (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है... कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है... भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है... और अगर आपमे(भाजपा) हिम्मत है तो भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप बाकी सब लोगों को छोड़ दो और अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया संबोधन

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे..."

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा, "आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है...आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है... इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है... आपको(जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा"

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रामलीला मैदान में भारतीय गठबंधन की रैली पर बीजेपी ने कहा, "भ्रष्टाचारियों का एक बड़ा गिरोह रामलीला मैदान में खड़ा होकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रो रहा होगा. यह दृश्य उसी जगह हो रहा होगा जहां एक बार अरविंद केजरीवाल ने खड़े होकर इन सभी लोगों को भ्रष्टाचारी कहा था और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी."

वहीं INDIA ब्लॉक रैली पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, "यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं बल्कि असल में यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है."

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×