ADVERTISEMENTREMOVE AD

Droupadi Murmu बनीं भारत की अगली राष्ट्रपति, जीत की आधिकारिक घोषणा हुई

Droupadi Murmu राष्ट्रपति चुनाव में कुल 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए हैं जिसका मूल्य 6,76,803 है

Updated
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया है. 15वें राष्ट्रपति के रूप में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जीत (Draupadi Murmu Won Presidential Election 2022) हासिल हुई है. उनकी जीत की अब आधिकारिक घोषणा भी हो गयी है.

राज्य सभा के सेक्रेटरी जनरल के अनुसार द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए हैं जिसका मूल्य 6,76,803 है. जबकि बहुमत का आंकड़ा केवल 5,28,491 था. दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा को 1,877 प्रथम वरीयता के वोट मिले हैं जिसका मूल्य 3,80,177 है.

यानी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को 64 फीसदी वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को केवल 36 फीसदी वोट मिले.

द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर यशवंत सिन्हा ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि

"मैं अपने साथी नागरिकों के साथ मिलकर राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. भारत उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी"

बता दें कि देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार यानी 18 जुलाई को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे. देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी. कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं.

इस जीत के साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला बन गई हैं, जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा.

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीत के साथ ही जश्न का माहौल शुरू हो गया है. ओडिशा के SLS यानी (श्याम, लक्ष्मण और सिपुन) मेमोरियल रेजिडेंशियल स्कूल, पहाड़पुर में जश्न शुरू हो गया है. इस स्कूल की स्थापना NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने पति और 2 बेटों के निधन के बाद उनकी याद में की थीं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×