ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली-6 की बदहाली की कहानी, नन्हे रिपोर्टरों की जुबानी...  

दिल्ली-6  की बदहाली बता रहे हैं दिल्ली के ये नन्हे रिपोटर 

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

वीडियो एडिटर: प्रशांत चौहान

ADVERTISEMENTREMOVE AD

लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आने वाले हैं. चुनावी सरगर्मी के बीच नन्हे जर्नलिस्ट पहुंचे दिल्ली, 6 के चूड़ीवालान में, जहां उन्होंने इस जगह का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की.

इस इलाके के सबसे बड़े मुद्दे हैं- टूटी सड़कें और गंदगी, जिनसे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों की मांग है कि इस इलाके में सड़क, स्वास्थ्य और बेहतर साफ-सफाई होनी चाहिए.

यहां की सभी सड़कें खराब हालत में हैं. एक भी सड़क ठीक नहीं है. कोई भी नेता इसे ठीक कराना जरूरी नहीं समझता.
प्रेम कुमार, निवासी 
ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रेम कुमार अकेले इंसान नहीं हैं, जो यहां की खराब सड़कों की बातें कर रहे हैं. स्‍थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन यहां की स्थिति सुधारने के लिए कुछ कदम नहीं उठा रहा है.

यहां की सड़कों की हालत खस्ता है . अगर यहां सड़कें बनती भी हैं, तो उनमें इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना खराब होता है कि वो सड़कें कुछ ही दिनों में उखड़ जाती हैं. इससे सड़कों की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो जाती है.  
राजेश, निवासी 
ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली-6 की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

मेरे हिसाब से फंड का सही तरह से इस्तेमाल होना चाहिए तभी दिल्ली-6 की सभी समस्याएं दूर होंगी.
राजेश, निवासी 

यहीं के निवासी अहमद का कहना है कि चुनाव के समय राजनीतिक पार्टी आती हैं और दिल्ली-6 को जापान बनाने के वादे करके जाती हैं, लेकिन वो इसे 'स्वच्छ हिंदुस्तान' बनाने में भी कामयाब नहीं होतीं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×