ADVERTISEMENTREMOVE AD

"शेर की तरह सरेंडर किया"-अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बोली मां,पिता ने क्या कहा?

अमृतपाल सिंह को रविवार (23 अप्रैल) को पंजाब के मोगा (Moga) जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को रविवार (23 अप्रैल) को पंजाब के मोगा (Moga) जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया. खालिस्तान (Khalistan) समर्थक अमृतपाल करीब 35 दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 30 वर्षीय अमृतपाल को सुबह 6:45 बजे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल के माता-पिता का बयान सामने आया है. मां ने उसे शेर कहा है तो पिता ने उसके अभियान को आगे बढ़ाने की लोगों से अपील की है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मां ने अमृतपाल को बताया शेर 

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने कहा कि...

"हमने खबर देखी और पता चला कि उसने सरेंडर कर दिया है. उन्हें अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि वह एक शेर है, और उसने योद्धा की तरह सरेंडर किया. हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और हम जल्द से जल्द उससे मिलेंगे भी. वहीं अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने दावा किया कि उनका बेटा नशे के खिलाफ लड़ रहा है"

पिता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

खालिस्तानी समर्थक के पिता तरसेम सिंह ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. आरोपी के पिता का कहना है कि "उनका बेटा पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था. गुरु साहिब की सोच थी कि पंजाब नशे से रहित होना चाहिए."

उन्होंने सिख संगत से अपील की है कि "पंजाब को नशा मुक्त करने के उनके बेटे अमृतपाल के मिशन को सफल करें."

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×