ADVERTISEMENTREMOVE AD

"पंजाब की सुरक्षा पर लेंगे कठोर निर्णय"-बोले केजरीवाल, डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल

Arvind Kejriwal ने कहा कि पंजाब में शांति और सुरक्षा के लिए हम वचनबध है. इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी तैयार हैं.

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पंजाब पुलिस ने आखिरकार भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार कर लिया. वो 18 मार्च से फरार था और लगातार हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. लेकिन 35 दिन बाद, रविवार 23 अप्रैल को पुलिस ने उसे गिरफ्तार ही कर लिया. अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने प्रदेश की जनता को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सीएम मान ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

'पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने को तैयार'

वहीं, AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब सरकार और पुलिस की प्रशंसा की है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबध है. इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं."

केजरीवाल ने आगे लिखा, "CM भगवंत मान साहिब ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया. बिना किसी का खून बहाये और गोली चलाये पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की. इस दौरान शांति बनाये रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया."

इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि AAP सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "मैं शांति के लिए एक साथ खड़े होने के लिए पंजाब के तीन करोड़ लोगों का शुक्रगुजार हूं. हमने ऐसी कोई घटना नहीं देखी, जिससे यहां की शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचे."

'हम नहीं चाहते थे खून-खराबा हो'

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कुछ लोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब करने की कोशिश कर रहे थे, हमने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. उन्होंने कहा कि हम चाहते तो उस दिन भी पकड़ सकते थे, लेकिन नहीं चाहते थे कि कोई खून-खराबा या गोलीबारी हो.

भगवंत मान ने आगे कहा कि इससे पहले अजनाला में पुलिस थाने के सामने पालकी साहब जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी रहती है, कुछ लोग लेकर आ गए थे और उसे ढाल बनाकर थाने के अंदर चले गए थे. उस दिन भी मैंने DGP को निर्देश दिए थे कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा और उनके सम्मान में कोई आंच नहीं आनी चाहिए.

हमने कोई वाटर कैनन प्रयोग किया और ना ही कोई कंकड़ पत्थर चला. हालांकि, कुछ पुलिस जवान जख्मी जरूर हुए. गुरु ग्रंथ साहिब की इज्जत और सम्मान जो लोगों के मन में हैं उसके लिए हम कुछ भी करेंगे. पंजाब पुलिस की बहुत तारीफ हुई कि उन्होंने बहुत संयम से स्थिति को कंट्रोल किया.
भगवंत मान, मुख्यमंत्री,पंजाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते हैं. पंजाब के लोगों ने काले दिन देखे हैं, अब वैसी स्थिति नहीं होगी. अब पंजाब देश का नेतृत्व करेगा.

'पूरी रात सो नहीं पाया'

मान ने कहा कि पुलिस ने उन्हें आज की संभावित गिरफ्तारी के बारे में कल (शनिवार) को ही बता दिया था. ऐसे में मैं पूरी रात सो नहीं पाया और लगातार ऑपरेशन के बारे में अधिकारियों से हर 15 मिनट पर जानकारी ले रहा था.

मैं नहीं चाहता था कि खून-खराबा हो. कानून-व्यवस्था खराब हो, लेकिन कोई बात नहीं. साढ़े तीन करोड़ लोगों की नींद के लिए अपनी नींद गंवानी पड़े, तो वो महंगी नहीं है.
भगवंत मान, मुख्यमंत्री,पंजाब

सीएम भगवंत ने कहा कि जो लोग देश की अमन शांति या कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. हम किसी बेकसूर को तंग नहीं करेंगे. इस बीच, अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×