World Thyroid Day 2023: थायरॉइड (Thyroid) की समस्या ऐसे तो किसी को भी हो सकती है पर ये अधिकतर महिलाओं में पाई जाती है. महिलाओं में थायरॉइड हार्मोन गर्भाशय के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों और प्रणालियों के सामान्य कामकाज को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. थायरॉइड डिसऑर्डर का पीरियड्स चक्र पर प्रभाव पड़ सकता है.
महिलाओं में सामान्य थायरॉइड स्तर क्या होनी चाहिए? क्या थायरॉइड की समस्या पीरियड्स में गड़बड़ी पैदा करती है? थायरॉइड गर्भाशय को कैसे प्रभावित करता है? क्या थायरॉइड की समस्या बांझपन का कारण बन सकती है? ऐसे जरुरी सवालों के जवाब जानते हैं एक्सपर्ट से.

