World Thalassemia Day 2023: थैलेसीमिया भारत में स्वास्थ्य चिंता का विषय है. पुराने अकड़ों के अनुसार, हर साल भारत में लगभग 10,000 बच्चे थैलीसीमिया की समस्या के साथ पैदा होते हैं और 1.5 लाख लोग इस बीमारी के साथ जी रहे हैं. भारत दुनिया की थैलेसीमिया राजधानी है. यह बीमारी देश के कुछ क्षेत्रों में ज्यादा पाई जाती है, जैसे पंजाब, हरियाणा और गुजरात. एक्सपर्ट्स के अनुसार, देश में थैलीसीमिया मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है पर, इसका सही आंकड़ा किसी एक जगह उपलब्ध नहीं है.
वर्ल्ड थैलीसीमिया डे पर फिट हिंदी ने देश में थैलेसीमिया के मरीजों से जुड़ी समस्याओं के बारे में गहराई से जानने की कोशिश की.

