जब मैं छोटी थी, तो मुझे बार-बार सपना आता था कि मैं अपनी अलमारी खोलती हूं और अंदर रखे सारे कपड़े मेरे ऊपर गिरने लगते हैं. कपड़े वास्तव में मुझ तक या जमीन तक कभी नहीं पहुंचे, लेकिन मैं उन्हें गिरते हुए, मेरे करीब आते हुए, मेरा पीछा करते हुए देख रही होती थी. फिर मैं घुटन महसूस करते और हांफते हुए उठती थी.
अब सालों से मुझे यह सपना नहीं आया है (या फिर यह एक नाइटमेर था?) लेकिन मुझे अभी भी याद है कि इस सपने के कारण मुझे कैसा महसूस होता था. तो अब, एक वयस्क के रूप में जिसके पास थेरेपी के लिए तो पैसे नहीं हैं, लेकिन जिसका (सौभाग्य से) काम लोगों से सवाल पूछना है, मैं यह समझने के लिए विशेषज्ञों के पास पहुंची कि हमारे सपने हमें हमारे स्लीप पैटर्न के बारे में क्या बताते हैं.

