World Population Day 2023: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. जैसा कि हम जानते हैं भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है और भारत की गिनती युवा देशों में होती है. आज, 10 से 24 वर्ष की आयु-वर्ग के युवा, दुनिया की आबादी का एक चौथाई हिस्सा हैं. भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है और कुल जनसंख्या का लगभग 66% (808 मिलियन से अधिक) 35 वर्ष से कम आयु का है.
ऐसे में आज हम भारतीय युवाओं के सेक्सुअल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ केयर के बारे में बात करेंगे. देश के युवाओं के लिए कैसी है हेल्थ केयर सर्विस? क्यों युवाओं का सेक्सुअल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ सूचना और सेवाओं तक पहुंचना कठिन है? क्या है इस समस्या का हल? युवाओं के लिए कैसी होनी चाहिए हेल्थ केयर सर्विस? हेल्थ केयर एक्सपर्ट कैसे कर सकते हैं युवाओं की सहायता? आइए जानते हैं इन सवालों पर क्या है एक्सपर्ट्स का कहना.

