World Population Day 2022: पूरी दुनिया में हर साल 11 जुलाई को अलग-अलग तरह से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. किसी भी देश के लिए बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या परेशानी का सबब बन जाती है. देश में बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा, गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जो देश के विकास में रुकावट पैदा करती हैं.
ऐसे में परिवार नियोजन (Family Planning) के जरिए बेकाबू बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है. 1952 यानी कि ठीक 70 साल पहले हमारे देश में परिवार नियोजन से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत की गई थी.
Published:

