World Malaria Day 2023: दुनिया भर में हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस यानी कि वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है.
मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलने वाले परजीवी के कारण होती है. मलेरिया में तेज बुखार के साथ कंपकपी के लक्षण देखने को मिलते हैं, साथ ही मलेरिया के कारण लिवर और मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पर सकता है, जिसे सेरेब्रल मलेरिया कहते हैं. गंभीर मामलों में किडनियां भी प्रभावित हो सकती हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से मलेरिया के शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के बारे में.

