World IVF Day 2023: हर साल 25 जुलाई को वर्ल्ड आईवीएफ डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश है लोगों में जागरूकता फैलाना और आईवीएफ से जुड़ी सही जानकारियां जरूरतमंदों पहुंचाना. दुनिया भर में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में आईवीएफ बच्चे की चाह रखने वाले जोड़ों के लिए उम्मीद की किरण है.
क्या आईवीएफ (IVF) सेहत के लिए खतरनाक है? आईवीएफ किसे नहीं करवाना चाहिए? क्या आईवीएफ से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है? आईवीएफ से जुड़ी परेशानियों से कैसे बचें? फिट हिंदी ने एक्सपर्ट्स से बात की और जानें इन सवालों के जवाब.

