टीकाकरण (Immunisation) के फायदों के कई सबूत हैं. एक किफायती तरीके के तौर पर वैक्सीन या टीके ने अनगिनत जिंदगियां बचाई हैं. वैक्सीन से दुनिया भर में स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार हुआ है. 2014 में, भारत सरकार ने पूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त करने के लिए 'मिशन इन्द्रधनुष (MI)' लॉन्च किया.
मिशन इन्द्रधनुष को कम टीकाकरण कवरेज वाले 201 जिलों के साथ शुरू किया गया था. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि दो वर्ष तक की उम्र के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात घातक रोगों के खिलाफ पूरी तरह से प्रतिरक्षित किया जा सके. मिशन इन्द्रधनुष के चार चरण, जुलाई 2017 तक, देश भर के 528 जिलों में 2.55 करोड़ बच्चों और लगभग 68.7 लाख गर्भवती महिलाओं तक पहुंच हो सकी.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: vaccination Measles Vaccine
Published:

