World Hypertension Day 2023: हमारे देश की 30% आबादी हाइपरटेंशन का शिकार है. ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरों में यह समस्या ज्यादा है. हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) उस स्थिति में होता है, जब ब्लड प्रेशर बढ़कर स्वास्थ्य के लिए खतरा बन जाता है. यह रोग काफी आम है और धीरे-धीरे कई सालों से लगातार बढ़ता रहता है. सिकुड़ती धमनियों की वजह से अधिक प्रतिरोध पैदा होता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. ऐसे में ब्लड के अधिक दबाव/धक्के की वजह से धमनियों को नुकसान हो सकता है, यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है और इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक, किडनी को नुकसान और नर्व्स को भी क्षति पहुंच सकती है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:

