ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत,दिल पर जुल्म न करें,डॉक्टर की चेतावनी सुने

फिल्म और टेलिविजन इंडस्ट्री के कई सितारे बीते 2 सालों में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से गंवा चुके अपनी जान.

Updated: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

Cardiac Arrest: स्टार प्लस के मशहूर शो 'अनुपमा' के एक्टर नितेश पांडे की मौत (Nitesh Pandey passes away) हो गई है. बताया जा रहा है कि 51 साल के नितेश की कार्डिएक अरेस्ट (Cardiac Arrest) से मौत हुई है. उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली. पिछले 25 सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा रहे नितेश पांडे, अनुपमा में धीरज कपूर की भूमिका निभा रहे थे.

राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक, उससे पहले सिंग केके को, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को...ये लिस्ट लंबी होती जा रही है. आखिर युवाओं को क्यों आ रहा है इतना हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट? लोग क्या गलती कर रहे हैं? क्या करना चाहिए कि दिल की सेहत ठीक रहे. फिट हिंदी ने ये सब पूछा अनुभवी हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ उद्गीथ धीर से.

युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के कारण?

फिल्म और टेलिविजन इंडस्ट्री के कई सितारे बीते 2 सालों में हार्ट अटैक से गंवा चुके अपनी जान.

1. तनाव

2. जरूरत से ज्यादा कसरत

3. खराब खान पान

हार्ट अटैक से बचने के उपाय

1. तनाव न लें

2. ठीक खान पान रखें

3. एक बार में 45 मिनट से ज्यादा कसरत न करें

4.अपनी क्षमता के मुताबिक ही चैलेंज लें

5. अच्छी नींद लें

हार्ट अटैक के लक्षण

  • छाती में दबाव या दर्द महसूस होना

  • बांह, गला, पेट के ऊपरी हिस्से में भी दबाव

  • पसीना आना

  • सांस फूलना

  • मन घबराना

  • चक्कर आना

  • कमजोरी लगना

  • एसिडिटी-गैस, उल्टी

हार्ट अटैक की सूरत में पहले कुछ कदम जिंदगी और मौत के बीच निर्णायक साबित हो सकते हैं. कोल्हापुर में जब सामने बैठे मरीज को हार्ट अटैक आया तो डॉक्टर की मुस्तैदी ने उसकी जान बचा ली. अगर किसी को हार्ट अटैक आया है तो इन चीजों को करने के बारे में सोचें..

हार्ट अटैक आने पर क्या करें

  • ऐस्प्रिन की टैबलेट चबाने को दें

  • स्टैटिन टैबलेट दें

  • जल्द अस्पताल ले जाएं

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×