World Health Day हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है. इसे मनाने का मकसद है, लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना.
इस लेख में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम में पल्मोनोलॉजी के निदेशक डॉ मनोज गोयल, फेफड़ों की बीमारी और उनका ध्यान कैसे रखें के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.
फेफड़े हमारी सेहत की जीवनरेखा होते हैं. हृदय और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंग जहां हमारे शरीर के सुरक्षित हिस्से में छिपे हुए होते हैं, वहीं फेफड़े सीधे वातावरण के संपर्क में आते हैं. ये बेहद नाजुक होते हैं और अन्य अंगों जैसे कि हृदय, जिगर तथा गुर्दे के खराब होने पर प्रभावित होते हैं. इसलिए हमें फेफड़ों की सेहत को लेकर लापरवाह नहीं करनी चाहिए. सच तो यह है कि फेफड़ों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए.

