World Brain Tumour Day 2022| हर साल 8 जून (June) को दुनिया भर में ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है. ब्रेन ट्यूमर एक बेहद खतरनाक बीमारी है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर समस्या के बारे में जागरुक करना है.
डॉक्टरों के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इस बीमारी में देर किए बिना तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है. इलाज में देरी से स्थिति की पेचीदगी बढ़ सकती है और कुछ मामलों में यह घातक भी हो सकती है.

