ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

World Brain Tumor Day: ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए क्या है नई तकनीक और इलाज?

भारत एक मेडिकल हब बन चुका है और पिछले दशक में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में अधिकतम प्रगति हुई है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

World Brain Tumor Day 2023: ब्रेन ट्यूमर ऐसा रोग है, जिसका नाम ही पूरे शरीर में तनाव और परेशानी पैदा कर देता है और काफी हद तक यह सही भी है, क्‍योंकि ज्‍यादातर ब्रेन ट्यूमर के मामले कैंसर होते हैं और इसकी वजह से क्षतिग्रस्‍त होने वाली मस्तिष्‍क की कोशिकाएं दोबारा नहीं पनपती. कुछ दशकों पहले तक, भारत जैसे विकासशील देश में ब्रेन ट्यूमर का इलाज करने के लिए इस्‍तेमाल होने वाली टेक्‍नोलॉजी और उपकरण काफी पिछड़े हुए थे. साथ ही, ये बुनियादी सुविधाएं भी महानगरों के कुछ गिने-चुने अस्‍पतालों तक ही सीमित थीं. एडवांस सुविधाओं से सुसज्जित न्‍यूरो-आईसीयू और पुनर्वास केंद्रों (rehabilitation centre) के अभाव में सर्जरी के बाद मरीजों की उचित देखभाल नहीं हो पाती थी.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×