World blood donor day 2022: हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे यानी कि विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. पहला वर्ल्ड ब्लड डोनर डे साल 2004 में मनाया गया था. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ब्लड डोनेशन के बारे में जागरूक और प्रोत्साहित करना है.
आज हम यहां दान किए गए ब्लड की NAT स्क्रीनिंग के बारे में बात करना चाहते हैं.
आजकल की बढ़ती बीमारियों के दौर में लोगों को कभी न कभी ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ ही जाती है. ऐसे में अगर ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण गंभीर बीमारी से संक्रमित व्यक्ति का ब्लड चढ़ जाए, तो वो जानलेवा साबित हो सकता है.
हमें से कितने लोग हैं, जो ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले ब्लड बैंक या हॉस्पिटल में दिए जाने वाले ब्लड के बारे में सही जांच पड़ताल करते हैं? क्या ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए केवल ब्लड ग्रूप का मिलना ही जरूरी है? क्या तरीका है सुरक्षित ब्लड की पहचान करने का? NAT स्क्रीनिंग क्या है? क्या हैं इसके फायदे?
ऐसे कई सवालों के जवाब के लिए फिट हिंदी ने इस मुद्दे पर जागरूकता फैला रहे लोगों और विशेषज्ञों से बातचीत की.
चलिए सबसे पहले जानते हैं, ब्लड डोनेशन और ट्रांसफ्यूजन से जुड़ी कुछ बातें?

