पहले दिन से ही माता-पिता अपने बच्चे के विकास पर कड़ी नजर रखते हैं. बच्चे कब बोलना शुरू करेंगे? कब चलना शुरू करेंगे? हर चीज के लिए एक चार्ट तैयार रहता है.
ऐसा ही शर्मिता भिंडर के साथ भी हुआ. एक कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने अपने छोटे बेटे मानव के बारे में बताया, जिसे एस्परगर सिंड्रोम है. एस्परगर सिंड्रोम ऑटिज्म स्पेक्ट्रम के हिस्से के रूप में मौजूद है.
वह नहीं चाहतीं कि लोग उनके बेटे मानव के बारे में जान कर गमगीन माहौल में चले जाएं बल्कि जानने के बाद समानता के दृष्टिकोण के साथ उसे देखें.

