World Alzheimer's Day 2022: हर साल 21 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है. इस साल इसका थीम है, डिमेंशिया को जानें, अल्जाइमर को जानें.
60 साल की उम्र के बाद थोड़ी बहुत भूलने की बीमारी परेशानी का कारण नहीं होती. लेकिन अगर खाना क्या खाया, कहां गए थे, घर में कौन सा कमरा कहां है, कौन आया-कौन गया, आज तारीख क्या है, ये सब भूलने लगे तो बात चिंता की है.

