वायु प्रदूषण बच्चों के लिए घातक साबित हो रहा है. यह उनके दिमाग को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उन्हें गंभीर बीमारियों से संक्रमित कर रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.
हर रोज 15 की उम्र तक के 1.8 अरब बच्चे बेहद प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य और विकास के लिए गंभीर रूप से खतरे में डाल रही है. ये तादाद दुनिया में बच्चों की कुल आबादी का लगभग 93 प्रतिशत है.
रिपोर्ट में वायु प्रदूषण से बच्चों के स्वास्थ पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों की जांच की गई. इसमें विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देश शामिल किए गए.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Air Pollution वायु प्रदूषण प्रदूषण
Published:

