सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. रिसर्चर्स का कहना है कि WhatsApp जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समय बिताना हमारे लिए अच्छा है.
ये स्टडी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ह्यूमन-कंप्यूटर स्टडीज में पब्लिश की गई है. इसमें पाया गया कि टेक्स्ट-आधारित मैसेजिंग ऐप, जो यूजर्स को ग्रुप चैट का फंक्शन देते हैं, मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं.

