बात जब तंदरुस्ती की आती है, तो गोलमोल सा अखरोट- अपार शक्ति का भंडार है. इसे बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल, वजन बढ़ने और डायबिटीज के खिलाफ जबरदस्त तरीके से काम करने के लिए जाना जाता है. अखरोट प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है. सबसे खास बात ये है कि अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त होता है, जो दिमाग की गतिविधियों को तेज करता है और मजबूत दिमाग के कामकाज को बढ़ावा देता है.
और इनका टेस्ट भी बहुत अच्छा होता है! इसे सलाद में डालें, इसे फलों में मिलाएं, इसे डेजर्ट में इस्तेमाल करें या शाम से पहले के नाश्ते में चबाएं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Nutrients Healthy Diet दिमाग
Published:

