Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे मनाते लोगों का उत्साह देखने लायक होता है. इस दिन मॉल, रेस्टोरेंट, थिएटर, पार्क और सड़क पर चारों ओर हंसते-मुस्कुराते चेहरे देखने को मिलते हैं. प्यार का ये दिन अपनों के साथ मनाने में एक अलग ही खुशी मिलती है पर क्या आप जानते हैं कि प्यार आपके दिल और दिमाग पर क्या असर डालता है?
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्यार का क्या असर होता है इस सवाल का जवाब फिट हिंदी ने एक्सपर्ट्स से पूछा. आइए जानते हैं उनके जवाब.

