(चेतावनी: इस लेख में हिंसा के विवरण हैं. दर्शकों को अपना विवेक इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.)
ये शो खून-खराबे से भरे हैं, ये विवादास्पद हैं. इनमें से लगभग सभी की सेक्स असाल्ट के मुजरिमों और हत्यारों का महिमामंडन (glorification) करने के लिए आलोचना की जाती है. फिर भी सच्ची घटनाओं पर बने क्राइम शो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं.
हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मॉन्स्टर: द जेफरी डामर स्टोरी (Monster: The Jeffrey Dahmer Story) में मुजरिम की कहानी दिखाने और इसके लिए पीड़ितों के परिवारों की रजामंदी लिए बिना इस तरह के शो को लेकर फिर से तीखी आलोचना हुई.

