अगर आपको टमाटर पहले से ही पसंद है, तो अच्छी बात है और अगर नहीं है, तो इसे जल्द ही अपनी पसंदीदा चीज बना लें. टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन से दिल की बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है, ये बात पहले ही सामने आ चुकी है. अब एक स्टडी ये भी कहती है कि टमाटर खाने से अधिक फैट वाले खानपान की वजह से होने वाले लिवर कैंसर का खतरा घट सकता है.
चूहों पर किए गए इस अध्ययन से पता चलता है कि टमाटर में भरपूर लाइकोपीन पाया जाता है, जो एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कैंसर एजेंट है. लाइकोपीन फैटी लिवर से जुड़ी बीमारियों, सूजन और लिवर कैंसर को विकसित होने से प्रभावशाली तरीके से रोकता है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Cancer Risk टमाटर कैंसर का इलाज
Published:
