ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौट रही हैं? अपनाएं ये 4 सक्सेस टिप्स

कुछ महीनों के बाद काम पर वापस जाने में आप थोड़ा अजीब महसूस कर सकती हैं.

Updated: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

मैटरनिटी लीव के बाद दोबारा काम पर लौटना कई महिलाओं के लिए बहुत तनावपूर्ण हो सकता है. महीनों बाद काम पर जाना और बेहतर तरीके से काम करना मुश्किल लगता है और थोड़ा एडजस्ट करने की जरूरत भी होती है. साथ ही बच्चे को घर छोड़कर आना मां को मानसिक रूप से भी परेशान करता है और ऐसे में काम पर पूरी तरह से ध्यान देना कठिन हो सकता है.

काम हम सभी को थका देता है और जब हम घर पहुंचते हैं, तो सिर्फ आराम और खुद के लिए कुछ वक्त की चाहत होती है. लेकिन जब आपके घर में छोटा बच्चा होता है, तो ऐसा नहीं हो सकता.

आप अपने बच्चे के साथ खेलना और उनके साथ रहना चाहती हैं, लेकिन साथ ही अगली सुबह फ्रेश महसूस करना चाहती हैं, ताकि ऑफिस में भी अपना काम अच्छे से कर पाएं. जाहिर है ऐसा करना बहुत आसान नहीं है, लेकिन अगर अच्छी तरह से मैनेज किया जाए, तो आप ऑफिस और बच्चे दोनों को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं.

हालांकि, ये किसी जादू की तरह नहीं है कि अपने आप सब हो जाए, इसके लिए आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी या यूं कहें कि कुछ टिप्स को अपनाना होगा, ताकि लंबी छुट्टी के बाद भी आप ऑफिस और बच्चे को अच्छी तरह संभाल सकें.

Published: 
Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×