आम तौर पर सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. अगर आप भी गिरते बालों को लेकर परेशान रहते हैं, तो यहां दी गई जानकारियां आपकी परेशानियों को थोड़ा कम कर सकती हैं.
शरीर के ग्रोथ हार्मोन हमारे बालों की सेहत और लंबाई में एक अहम रोल अदा करते हैं. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन नाम के हार्मोन बालों की सेहत के लिए जिम्मेदार होते हैं.
लेकिन आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि हमारे बाल कैरेटिन के बने होते हैं, जो कि एक तरह का प्रोटीन होता है. तो ये बात तो साफ है कि जितनी ज्यादा प्रोटीन की मात्रा हम आपनी रोजाना खुराक में लेंगे, उतना ही हमारे बालों के लिए अच्छा होगा.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: hair लंबे बाल बालों की देखभाल
Published:

