आजकल हर कोई मसल्स बनाना चाहता है. ऐसी चाहत हो भी क्यों नहीं, आखिरकार, एक छरहरा और तराशा हुआ शरीर फिटनेस की चरम सीमा जो है. पर क्या ऐसा है? विडंबना ये है कि आप फिट होने के लिए उसी शरीर का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिस पर आप काम कर रहे हैं.
कई यंग और फिटनेस उत्साही लोग, जो मसल्स बनाने में लगे हुए हैं, उनका एक ही पैटर्न है. इस प्रक्रिया में वे अपनी किडनी पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल देते हैं. इससे अक्सर किडनी की गंभीर समस्याएं और हाइपरटेंशन होता है. इसी तरह का मामला 13 मार्च को एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया. जिसमें 30 वर्षीय सिद्धार्थ का ब्लड प्रेशर 220/140 mm/hg (सामान्य सीमा 140/90 mm/hg) होने के बाद उसे इमरजेंसी में ले जाया गया था.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:

