हम चाहे जितनी कोशिश कर लें, फिर भी 'फैसला' लेने से नहीं बच सकते हैं. जब हम कोई 'फैसला' नहीं ले रहे होते हैं या कोई फैसला लेना टाल रहे होते हैं- तब भी हम फैसला न लेने का ही ‘फैसला’ कर रहे होते हैं.
हम रोजाना सैकड़ों फैसले लेते हैं, चाहे बड़े हों या छोटे. क्या खाना है, क्या पहनना है, किसी बात का कैसे जवाब देना है या अपने बॉस से झगड़ा मोल लेना चाहिए या नहीं; हम कोई भी फैसला लेने में काफी समय खर्च करते हैं और फिर उन फैसलों के नतीजों के साथ आगे का समय बिताते हैं. इसलिए, यह कहना सही होगा कि बेहतर फैसले हमारी जिंदगी को उम्दा और आसान बना सकते हैं.
अगर आप ये तीन चीजें एक बार अपनी आदत में शुमार कर लें, तो आपको बेहतर फैसला लेने में मदद मिल सकती है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: फैसला
Published:

