जवान दिखने और ग्लोइंग, हेल्दी, त्वचा के लिए सही फल खाना बहुत आवश्यक है. नीचे उन फलों की सूची दी गई है, जो आपको जवान दिखने में मदद करेंगे. इन्हें बारी-बारी से खाएं.
सेब - अपने मुंहासों को साफ करने के लिए दिन में 2-3 सेब खाएं. सेब को छिलके के साथ खाएं, क्योंकि अधिकांश पेक्टिन, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, सेब के छिलके में होता है.
केला - दिन में कम से कम एक केला जरूर खाएं. केले में फाइटोकेमिकल फ्रुक्टो ओलिगो सैकेराइड (phytochem-cial fructo-oligosaccharides) होते हैं, जो आपके कोलन में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. अच्छे बैक्टीरिया के बढ़ने से टॉक्सिक ऐसिड बनाने वाले खराब बैक्टीरिया बढ़ नहीं पाते हैं. ये खराब बैक्टीरिया ही त्वचा तक पहुंच कर मुंहासे पैदा करते हैं.

