Sexual and Reproductive Health Awareness Day: बीते कुछ सालों से पूरी दुनिया में इन्फर्टिलिटी एक प्रमुख और कॉमन स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरी है, जिससे बहुत से कपल परेशान हैं. इनफर्टिलिटी से निपटना एक कठिन और इमोशनल प्रोसेस है. इस प्रॉब्लम से निपटने का तरीका कई कारण और परिस्थियों पर डिपेंड करता है. शारीरिक समस्याएं, लाइफस्टाइल, खराब खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और स्ट्रेस बहुत ज्यादा होने से इन्फर्टिलिटी की समस्या दम्पत्तियों में बढ़ रही है. ऐसे में बच्चे की चाहत रखने वाले कपल, माता-पिता बनने के लिए किसी भी तरह की पीड़ा को सहने के लिए तैयार हो जाते हैं.
ऐसे में इन्फर्टिलिटी से जुड़े मिथक दंपतियों को भ्रमित करने का काम करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम एक्सपर्ट्स से जानेंगे इन्फर्टिलिटी से जुड़े कॉमन मिथक और उसकी सच्चाई के बारे में साथ ही कैसे रखने अपने सेक्सुअल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ का ध्यान.

