एलर्जी का मौसम आ चुका है. इसका मतलब है कि यह छींकने और आंखों में खुजली का मौसम है और हम सब को सावधान रहने की जरूरत है.
हर साल अक्टूबर में, भीषण गर्मी से मौसम बदल कर जब सर्दियों की ओर बढ़ता है, तब बदलता मौसम अपने साथ धूल, पोलन और वायरस में वृद्धि लाता है, जिसके कारण फ्लू जैसे सिमटम्स, जिन्हें हे-फीवर या राइनाइटिस के रूप में जाना जाता है, बढ़ जाते हैं.
हम किन लक्षणों से उन्हें पहचान सकते हैं? कैसे बता सकते हैं कि यह एलर्जी है, फ्लू है, या COVID है? क्या कुछ खाद्य पदार्थ लक्षणों को रोकने में मदद कर सकते हैं?

