बहुत ज्यादा नमक (salt) आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है. यह बात आपने कई बार सुनी होगी और आप संतुलन बनाने की कोशिश भी करते होंगे. लेकिन आज हम इस नमक के इतिहास के बारे में बताते हैं.
नहीं, महात्मा गांधी की दांडी नमक यात्रा पर बात नहीं करेंगे, बल्कि यह कि कैसे इंसानों ने नमक का इस्तेमाल शुरू किया, कैसे एक मुश्किल से मिलने वाली चीज बन गया, पेमेंट का एक बेशकीमती माध्यम बना और फिर पेमेंट का बुनियादी तरीका बन गया, और आखिर में आपकी डाइनिंग टेबल पर विराजमान हो गया.

