Too Much Salt Intake: अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो आपको इसे तुरंत रोक देना चाहिए. ऐसा आपने पहले भी पढ़ा और सुना होगा और कई लोगों ने सोचा होगा कि वो तो ज्यादा नमक खाते हैं ही नहीं, तो आपको पहले ही बता दूं आप ज्यादा नमक खाते हैं. जी हां! आप खाते हैं. एक स्टडी के मुताबिक, हम भारतीय कम नमक खाने वाले देशों में शामिल नहीं हैं.
आज हम इस आर्टिकल में ज्यादा नमक खाने से सेहत को होने वाले खतरे आपके सामने रखने वाले हैं और बताएंगे कि रोजाना सिर्फ कुछ मिलीग्राम ज्यादा सोडियम आपके हार्ट डिजीज और मौत के जोखिम को बढ़ा सकता है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि नमक की कमी से कई तरह के नुकसान भी होते हैं.

