टीबी और बांझपन का आपस में गहरा संबंध है. इन दोनों समस्याओं को सही इलाज और समय पर निदान करने से दूर किया जा सकता है.
हम सभी जानते हैं कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, जो फेफड़ों को प्रभावित करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीबी गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और जननांगों को भी संक्रमित कर सकता है?
अगर इसका इलाज न किया जाए, तो यह समस्या बांझपन का कारण बन सकता है.
अगर आप गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं, और असफल हो रही है, तो जननांग टीबी आपके मां बनने के सपनों मे रुकावट लाने का मूल कारण हो सकता है.

