गर्भधारण एक स्त्री को होने वाला सुखद अनुभव है. उसके शरीर में होने वाले परिवर्तन, शिशु के पोषण की देख-रेख और प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए जांच की जरूरत होती है.
गर्भावस्था से पूर्व स्त्री को रुटीन टेस्ट जैसे हेमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, थायरॉइड टेस्ट, ब्लड ग्रुप, रुबेल, थेलेसेमिया प्रोफाइल, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी टेस्ट एवं पेशाब की जांच करा लेने की सलाह दी जाती है, जिससे किसी मेडिकल या हॉर्मोनल समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है, जिसका गर्भावस्था से पूर्व उपचार करा लेना चाहिए.

