व्यस्त जीवन शैली वाले लोग, एथलीट और फिटनेस के प्रति उत्साही लोग अपने परफॉरमेंस को बेहतर करने के तरीकों की तलाश में रहते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि वे अपने हर दिन के लक्ष्यों को प्राप्त करें.
यह कोई रहस्य नहीं है कि अच्छा पोषण यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उससे आपके शरीर का परफॉरमेंस बेहतर होता है और शरीर कसरत के बाद जल्दी रिकवर करता है. यूएस एनआईएच के अनुसार, व्यायाम से पहले और बाद में पोषक तत्वों की सही मात्रा आपके ऊर्जा स्तर में भारी अंतर ला सकती है और मसल डैमेज को भी कम कर सकती है.

