हम में से ज्यादातर महिलाओं को पीरियड शुरू होने वाले हैं, इसका पता पेट देखकर चल जाता है. जब रातों रात पेट के आकार में बदलाव सा महसूस होता है. पीरियड्स के दौरान-कई महिलाओं को पीरियड शुरू होने से पहले या पीरियड शुरू होने पर पेट फूला हुआ लगता है.
ऐसा लगता है जैसे आपका वजन बढ़ गया है और आपकी पसंदीदा जींस अचानक कुछ दिनों के लिए टाइट हो गई है. आपका पेट फूल जाता है और पेट भारी सा लगता है. ये प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के लक्षणों में से एक हो सकता है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:

