केरल में निपाह पॉजिटिव एक केस के कन्फर्म होने के बाद 311 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया. अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश करने लगे कि कितने लोग निपाह वायरस से पीड़ित शख्स के सीधे संपर्क में आए थे.
गनीमत है कि 7 जून तक केरल में निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. जिन 7 मरीजों के निपाह से संक्रमित होने की आशंका थी, उनकी रिपोर्ट निपाह निगेटिव आई है.

