अमेरिका के स्वास्थ्य नियामक यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने कहा है कि भारत में बेचे जाने के लिए तैयार किए गए पतंजलि के दो शर्बत उत्पादों पर लगे लेबल पर ‘‘अतिरिक्त औषधीय एवं आहार संबंधी दावे’’ पाए गए जबकि अमेरिका निर्यात किए जाने वाली बोतलों पर ऐसे दावे कम पाए गए.
USFDA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘‘निर्यात किए जाने वाले और घरेलू उत्पादों के लिए कंपनी के प्रोडक्शन और पैकेजिंग क्षेत्र अलग-अलग हैं.’’

