कितनी बार आपने एक वंडर वुमेन को देखा है और सोचा है कि काश मैं भी उसके जैसी होती? कितनी बार आपने उस दृश्य को देखा है, जिसमें स्पाइडरमैन एक अनजान के जीवन की रक्षा करता है और हीरोइज्म दिखाता है?
यहां एक रास्ता है, जिसके माध्यम से आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं और सुपर हीरो बन सकते हैं. अपने को अंग दाता के तौर पर पंजीकृत कराएं.
आपकी मौत के बाद आपके अंग का आपके या आपके परिवार के लिए कोई उपयोग नहीं है. लेकिन, ये कई परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है और कई जिंदगियां बचा सकता है. उस स्थिति की कल्पना करें (जिसके बारे में आशा करते हैं कि भविष्य में इस रास्ते पर आगे बढ़ें) जहां किसी की जिंदगी उसके उसके अंग के काम न करने के कारण खतरे में है और डॉक्टर उसके लिए कुछ नहीं कर सकता है.
ऐसे में आप सामान्य तरीके से उस व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकते हैं, वो भी उस वक्त अपने अंग दान करके जब आप इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं.

