प्याज, जो किसी भी पकवान का स्वाद दोगुना कर देता है, कितनी सब्जियां बिना प्याज के अच्छी ही नहीं लगतीं. न सिर्फ किसी व्यंजन में पकाकर बल्कि सलाद के तौर पर प्याज को कच्चा खाना भी काफी पसंद किया जाता है. सलाद की प्लेट प्याज के बगैर पूरी नहीं होती.
2010-11 के डाटा के मुताबिक चीन के बाद भारत प्याज उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर है. भारत में न केवल प्याज का अधिक इस्तेमाल होता है बल्कि दूसरे देशों में इसका एक्सपोर्ट भी उतना ही होता है.
प्याज में कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कई तरह के विटामिन होते हैं, जिनके कारण प्याज को इनके औषधीय गुणों के कारण भी जाना जाता है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:

